सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो की जगह वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में किया शामिल
सनराइजर्स हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो की जगह वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में किया शामिल किया है। शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने शनिवार को आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में हिस्सा लेने से इनकार किया था। बेयरेस्टो ने निजी वजहों से ये फैसला लिया। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर से यूएई में हो रहा है।
23 साल के रदरफोर्ड ने आईपीएल में सात मैच खेले हैं। उन्होंने 7 मैचों में 73 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन है। उन्होंने 135.19 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से रदरफोर्ड ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 43 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 26 है। शेरफेन रदरफोर्ड सीपीएल 2019 में नेविस पैट्रियोट्स की तरफ से खेल रहे हैं। गौरतलब है कि बेयरस्टो आईपीएल 2021 के पहले हाफ में अच्छी फॉर्म में थे और उन्होंने 7 मैचों में 248 रन बनाए थे। उन्होंने 2 मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली थी। हैदराबाद के वो अहम खिलाड़ी थे। हैदराबाद 22 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
The explosive Caribbean is now a #Riser! 🧡
Sherfane Rutherford will replace Jonny Bairstow in our squad for the second phase of #IPL2021 #OrangeArmy #OrangeOrNothing pic.twitter.com/ypqqAl1Zyk
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) September 11, 2021
शनिवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान ने भी आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से नाम वापस ले लिया है। मलान ने पंजाब की तरफ सेआईपीएल के पहले फेज में सिर्फ एक मैच खेला था। पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उनकी जगह पंजाब ने साउथ अफ्रीका के खतरनाक बल्लेबाज एडम मार्करम को टीम में शामिल किया है।