विदेश

चंदे की वजह से गई शिंजो आबे की जान!

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जापान के सत्तारूढ़ दल के साथ करीबी संबंध रखने वाले यूनिफिकेशन चर्च ने जो जानकारी दी है, उससे हत्या के पीछे के संभावित कारणों का पता चल रहा है। चर्च ने स्वीकार किया है कि शिंजो आबे की हत्या करने वाले शख्स की मां ने जरूरत से ज्यादा चंदा दिया था और हत्या की संभावित वजह यही हो सकती है।

दो महीने पहले 8 जुलाई को जापान के नारा में शिंजो आबे एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उसी समय 41 साल के तेत्सुया यामागामी ने उन्हें सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी उसने कबूला था कि यूनिफिकेशन चर्च के साथ संबंध रखने की वजह से उसने शिंजो आबे की हत्या की है। इस चर्च को जापान में मूनीज भी कहा जाता है। उसका कहना था कि चर्च की वजह से उसका परिवार दिवालिया हो गया। यामागामी की मां लंबे समय से इस चर्च की सदस्य रही है।

Editor In Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button