प्ले वे स्कूल की तिरंगा रैली आयोजित।

लखनऊ : आज आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्लेवे हाई स्कूल, नबीउल्लाह रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ से एक विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, जो प्लेवे हाई स्कूल से चलकर के. के. हॉस्पिटल तक करीब एक किलो मीटर तक का सफर तय किया। इस तिरंगा रैली में क्लास 4 से लेकर क्लास 10 तक के बच्चों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर मार्च किया और फिर यह तिरंगा रैली आपने स्कूल में वापस आकर समाप्त हुई। रैली की सुरक्षा में पुलिस बल मौजूद और अलर्ट थी। रैली में बच्चों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाएं जिस से पूरा वातावरण देश भक्ति नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम नसीमा रजा, वाइस प्रिंसिपल, मईकल फैंथम, स्कूल के लीगल एडवाइजर नवाबजादा सैय्यद मासूम रजा, एडवोकेट, स्कूल के टीचर्स एवम स्टाफ के आलावा भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस तिरंगा रैली को कामयाब बनाया और सभी ने वादा किया की वह अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा जरूर फहराएंगे। इस तिरंगा यात्रा रैली की कामयाबी के लिए मैडम नसीमा रज़ा, स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया।