अमेठीउत्तर प्रदेश

बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया RRSGI का फाउंडेशन डे।

अमेठी स्थित रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, के राजर्षि सभागार में राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स का मनाया गया स्थापना दिवस। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार डाॅ0 संजय सिंह एवं पूर्व प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री रानी डाॅ0 अमीता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 संजय सिंह ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। बच्चा जन्म से मृत्यु तक कुछ न कुछ सीखता है। हमें अपने जीवन में निरन्तर नये लक्ष्य बनाना चाहिए और उसको प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। शिक्षक के अनुभव उसके ज्ञान के विकास में सहायक होता है। स्वस्थ्य एवं प्रसन्न रहें यही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। डाॅ0 अमीता सिंह ने कहा कि नये नवाचार के ज्ञान द्वारा ही शिक्षकों को वैश्विक पहचान प्राप्त हो सकती है। शिक्षक निरन्तर अपने अध्ययन और अनुसंधान द्वारा अपने ज्ञान को बढ़ा सकता है। आज राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स गुणवत्तापूर्ण शिक्षा द्वारा अमेठी ही नहीं उत्तर प्रदेश में एक विशेष पहचान स्थापित कर चुका है। डाॅ0 त्रिवेणी सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शिक्षा नीति राजर्षि रणंजय सिंह के आदर्शो एवं मूल्यों के अनुरूप है। इस शिक्षा नीति द्वारा सनातन भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है। नई शिक्षा नीति में शिक्षकों के गुणवत्ता के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शोध पर विशेष बल दिया गया है। विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण बनाने पर जोर दिया गया है। कार्यक्रम को डाॅ0 पूनम सिंह, प्रवेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, अनूप मैटी, डाॅ0 संगीता सिंह, आदि ने सम्बोधित किया। अतिथियों का स्वागत शिक्षक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाॅ0 लाजो पाण्डेय ने किया। अवकाश प्राप्त पूर्व प्रचार्य डाॅ0 त्रिवेणी सिंह, डाॅ0 अक्षयवर नाथ तिवारी, रणवीर इण्टर के प्राध्यापक पवन कुमार श्रीवास्तव को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अंगवसत्र एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी के प्रति आभार प्राचार्य डाॅ0 ओ0पी0 त्रिपाठी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डाॅ रामसुन्दर यादव, डाॅ0 धनन्जय सिंह, डाॅ0 दुष्यन्त प्रताप सिंह, डाॅ0 राम सुन्दर यादव, डाॅ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह, भाष्कर मिश्र, नितिन सिंह, डाॅ0 ओमशिव पाण्डेय, डाॅ0 राधेश्याम तिवारी, डाॅ0 अजय कुमार सिंह, डाॅ0 सुधीर सिंह, डाॅ0 राधेश्याम प्रसाद, डाॅ0 उमेश सिंह, डाॅ0 आशीष त्रिपाठी, डाॅ0 अरविन्द कुमार सिंह, डाॅ0 मनीषा सिंह, डाॅ0 सीमा सिंह, डाॅ0 रीना त्रिवेदी आदि राजर्षि रणंजय सिंह ग्रुप के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button