लखनऊ

वृक्षारोपण जन आन्दोलन: अधिकारियों की धर्मपत्नियों द्वारा किया गया पौधरोपण कार्यक्रम

लखनऊ। प्रभागीय वन अधिकारी अवध वन प्रभाग डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2021 के अन्तर्गत आज दिनांक 14 जुलाई 2021 को अवध वन प्रभाग, लखनऊ के कुकरैल रेंज के अन्तर्गत सूगामऊ वन ब्लाक में अखिल भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की धर्मपत्नियों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।
जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सुनीता पाण्डेय धर्मपत्नी श्री सुनील पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संक्षक और विभागाध्यक्ष, उ0प्र0 द्वारा की गयी। श्रीमती सुनीता पाण्डेय द्वारा ’’पंचवटी’’ के रूप में बरगद का पेड़ रोपित किया गया तत्पष्चात् श्रीमती सुनीता षर्मा द्वारा आंवला व श्रीमती आभा सिंह द्वारा सीता अषोक के पेड़ का रोपण किया गया।
अखिल भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की धर्मपत्नियों द्वारा जनपद लखनऊ में यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम एक साथ भारत के समस्त प्रदेषों में किया गया तथा उत्तर प्रदेष में इसकी अध्यक्षता श्रीमती सुनीता पाण्डेय, धर्मपत्नी श्री सुनील पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संक्षक और विभागाध्यक्ष, उ0प्र0 द्वारा किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती ईवा षर्मा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, पौधषाला प्रबन्धन, उ0प्र0 द्वारा किया गया व कार्यक्रम की रूप-रेखा डी0एफ0ओ0, लखनऊ, डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा तैयार किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान डा0 रवि कुमार सिंह, डी0एफ0ओ0, लखनऊ एवं श्री आलोक चन्द्र पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ उपस्थित रहे तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी, कुकरैल श्री के0पी0 सिंह की निगरानी में श्री रवीन्द्र सिंह नेगी, वनविद तथा श्री अतिजीत जोषी, वन विद व रेंज के अन्य कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button