उत्तर प्रदेश

आइटीबीपी द्वारा फ्रीडम मैराथन का आयोजन।

लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में पूर्वी फ्रन्टियर मुख्यालय के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा दिनांक 13.08.2022 को फ्रीडम मैराथन का आयोजन कराया गया। मैराथन का फ्लैग आफ 1090 चैराहा, लखनऊ से प्रातः 0515 बजे समारोह के मुख्य अतिथि अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (गृह), उ0प्र0 शासन द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। इस मैराथन में कुल 175 जवानों द्वारा हाथों में तिरंगा लहराते हुए भाग लिया। इस दौरान पूर्वी फ्रन्टियर भा0ति0सी0पुलिस के महानिरीक्षक श्री संजय कुमार गुंज्याल,(भा पु से), के. संजय कुमार,(भा पु से), उप महानिरीक्षक, क्षे0मु0 (लखनऊ) एवं पूर्वी फ्रन्टियर मुख्यालय तथा भा.ति.सी.पु. बल की अन्य ईकाइयों के वरिष्ठ अधिकारीगण, हिमबीर, अन्य अतिविशिष्ट गणमान्य और मीडिया जगत की कई हस्तियां मौजूद रही।
लखनऊ के 1090 चौराहा पर मुख्य अतिथि अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (गृह), उ0प्र0 शासन के आगमन पर भा0ति0सी0पुलिस के जाॅज एवं पाईप बैण्ड प्लाटुन द्वारा राशषट्रीय धुन के साथ-2 श्री संजय कुमार गुंज्याल , भा पु से महानिरीक्षक पूर्वी फ्रन्टियर द्वारा एक पौधा देकर माननीय मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया गया तद्पश्चात संबोधन भाषण प्रस्तुत किया जिसमें मैराथन आयोजन का उद्देष्य एवं भा.ति.सी. पुलिस बल के गठन एवं कर्तव्यों के सन्दर्भ में जानकारी दी तथा अतिथि महोदय से आशीर्वाद स्वरूप दो शब्द कहने हेतु अनुरोध किया।
अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (गृह), उ0प्र0 द्वारा अपने व्याख्यान में मैराथन में भाग ले रहे सभी पदाधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए, भा.ति.सी.पु. बल के कार्यों की सराहना की एवं मातृभूमि की रक्षा के लिये सदैव तत्पर रहने तथा देश की आजादी के लिए अमर स्वतन्त्र सेनानियों/बलिदानियों की कुर्बानी को याद किया एवं भारत माता के जयकारों के साथ पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए मैराथन का शुभारंभ किया।
मैराथन की शुरूवात 1090 चैराहा, लखनऊ से करते हुए तेलीबाग, पी0जी0आई0, मोहनलालगंज होते हुए क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ), भा.ति.सी.पु बल, जैंतीखेड़ा कैंप परिसर तक पूर्ण की गई। फ्रीडम मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के फिनिसिंग प्वाईट पर आते ही सभी पदाधिकारियों द्वारा तालीयों के साथ स्वागत किया।
भा.ति.सी.पु. बल के बैन्ड प्लाटुन द्वारा 1090 चैराहे पर एवं क्षेत्रीय मुख्यालय(लखनऊ), जैंतीखेड़ा कैंप परिसर देशभक्ति गीतों की धुन बजाई गयी जिससे वहाॅ उपस्थित सभी जनमानस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
क्षेत्रीय मुख्यालय(लखनऊ), जैंतीखेड़ा कैंप परिसर में समापन कार्यक्रम में मंच पर बलकार सिंह, सहायक सेनानी, क्षे0मु0 (लखनऊ) द्वारा मुख्य अतिथि संजय कुमार गुंज्याल,(भा पु से), महानिरीक्षक, पूर्वी फ्रंटियर का स्वागत किया गया तत्पश्चात संजय गुंज्याल, महानिरीक्षक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जवानों का अभिवादन करते हुए जवानों को संबोधित किया गया एवं फ्रीडम मैराथन में प्रथम स्थान कांस्टेबल राम अवतार मीना, पूर्वी फ्रन्टियर, द्वितीय स्थान कांस्टेबल मो0 इकबाल, 11वीं वाहिनी एवं तृतीय स्थान कांस्टेबल विकास कुमार ठाकुर, 6वीं वाहिनी द्वारा प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर गौरवान्वित किया एवं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम के अंत में के. संजय कुमार ,(भा. पु. से),उप महानिरीक्षक, क्षे0मु0(लखनऊ) द्वारा अतिथि महोदय एवं कार्यक्रम में आये सभी गणमान्य अतिथियों का आभार एवं धन्यवाद किया गया तथा मैराथन में भाग लेने वाले जवानों का हौसला बढ़ाया साथ ही मुख्य अतिथि महोदय के आश्वासन दिया कि भविष्य में क्षेत्रीय मुख्यालय को मिलने वाली जिम्मेदारियों को हम इसी प्रकार सम्पूर्ण करते रहेंगे।

Editor In Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button