राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जेड श्रेणी सुरक्षा हटाए जाने पर भरी हुंकार
लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलिंटियर भाजपा पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय के०डी० शर्मा की जेड श्रेणी की सुरक्षा को हटाए जाने पर विरोध किया। पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की जिसमें शलभ शर्मा राष्ट्रीय प्रशासनिक अध्यक्ष ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के०डी० शर्मा जी पर निवर्तमान व वर्तमान सरकार में लगातार हो रहे जानलेवा हमलों के दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सुरक्षा प्रदान करवाई गयी थी। जिसको अधिकारियों की मनमानी और अपेक्षाओं वा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की हत्या कराने की मिली भगत के चलते प्रदेश के कई कैबिनेट व राज्य मंत्रियों के द्वारा वापस सुरक्षा बहाली के आदेशों को एवं शासन के भी नियमों को अनदेखा किया गया।
प्रदेश की कानून व्यवस्था आगामी चुनाव में एक महत्वपूर्ण विषय होगा, लेकिन कुछ देश विरोधी ताकतें प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर प्रदेश को वापस अराजकता की ओर ले जाना चाहते है। प्रदेश में पहले से ही एक जाति विशेष की हत्याएं हो चुकी है और अब हमको भी लगातार धमकी मिल रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि कुछ अधिकारी विपक्ष से मिल कर कोई षडयंत्र तो नहीं कर रहें। जो लोग अपराधी है और लगातार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूर्व में अनगिनत हमला करने के बाद भी वर्तमान में भी अनुचित करने की सोच रहे हैं।
ऐसे लोगों को राष्ट्रीय युवा वाहिनी ऐसे किसी भी षड्यंत्र को जो देश विरोधी हो उसको कामयाब नहीं होने देगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव श्री इरफान मोहसीन जी ने कहा कि हम पहले हिंदुस्तानी है उसके बाद हिंदू ,मुस्लिम, सिख,इसाई है। वर्तमान में दी जा रही है। धमकियों का विरोध करते हैं एवं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की जेड श्रेणी सुरक्षा बहाल करी जाए। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रशासनिक अध्यक्ष श्री शलभ शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री आमिर खान,श्री कृष्णा गुप्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवम् राष्ट्रीय युवा मोर्चा प्रभारी राष्ट्रीय युवा वाहिनी,प्रमोद गर्ग,दीपक चौहान,सत्यम सिंह चौहान, राजेश कुमार,विनोद कुमार आदि सभी उपस्थित रहें।