BJP महिला मोर्चा अमेठी की जिला कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न।
अमेठी – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अमेठी की जिला कार्य समिति की बैठक बाबू रंजीत सिंह फार्मेसी कालेज खेरौना अमेठी में आहुत की गई है, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता श्रीमती कल्पना तिवारी जी (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा) एवं श्रीमती कंचन कोरी जी (क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा) काशी क्षेत्र कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा बाजपेई जी ने किया।कार्यक्रम की आयोजक जिला कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा श्रीमती शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह जी रही।
कार्यक्रम मे आदरनीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना योद्धाओं 71 बहनों का सम्मान भी किया गया।जिसमे आशा बहुओं,पुलिस कर्मी,सफाई कर्मी,आंगनबाड़ी, डॉक्टर शामिल रही।
जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधांधू शुक्ला,संचालन जिला महामंत्री श्रीमती निमिषा त्रिपाठी जी ने किया कार्यक्रम में श्रीमती गीता सिंह जिला महामंत्री महिला मोर्चा ने स्वागत भाषण किया इसी के साथ साथ श्रीमती माधवी सिंह क्षेत्रीय शोध प्रमुख जी उपस्थित रही।