सुल्तानपुर। वृक्ष के बिना मानव जीवन की परिकल्पना सम्भव नही है। धरा पर वृक्ष नहीं होंगे तो मानव जीवन भी संभव ही नहीं है। पेड़ ही सभी जीवो को जीवन दायिनी हवा प्रदान करते हैं। इसलिए धरती पर हमें पेड़,पौधे लगाकर उनकी देखरेख करके तैयार करना हम सभी व्यक्तियों की नैतिक जिम्मेदारी होती है। आओ मिलकर संकल्प ले कि हम सभी धरती को पेड़ पौधों से हरा-भरा बनाए रखेंगे। कोरोना काल से पूर्व जो लोग धरा से आसमान की ऊंचाइयों पर उड़ रहे थे। उन्हें इस वैश्विक महामारी ने जमीन पर लाकर खड़ा कर दिया। और ऑक्सीजन की कमी के चलते कितने परिवारों में अंधेरा छा गया। कितनों की मुश्किलें बढ़ गई। इसलिए हम सभी को पौधों को रोपित कर इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी।
उक्त बातें जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कारेबन गांव में “सेब अर्थ बाई प्लांट” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिले के प्रख्यात सर्जन डा. ए के.सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कही, उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी लेते हुए दैनिक जीवन मे आगे बढ़ना होगा। बता दे कि गांव में सेना के एक रिटायर्ड जवान धनंजय सिंह के द्वारा सेब अर्थ बाई प्लांट कार्यक्रम में लोगों को पौधों वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसके लिए सेवानिवृत्त जवान धनंजय सिंह ने बीते दिनों कुछ दिनों पूर्व कमनापुर, चिरानेडीह, कारेबन समेत तीन गांव में 240 घरों का सर्वे किया। जिसमें 240 घरों के लोगों ने पौधों को लगाने और उसके संरक्षण करने की जिम्मेदारी ली।
आयोजित कार्यक्रम के तहत 465 औषधि पेड़ों बेल, करौदा, नींबू,आंवला, अमरूद व नीम व अन्य के पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर इसी गांव के शहीद सेना के जवान स्व. महेंद्र यादव को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनके पिता को माला व अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वनस्पति विज्ञान की प्रवक्ता डॉ.प्रीति प्रकाश ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीताशरण त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम के संचालक शिक्षक भानु प्रताप सिंह ने सभी अये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता रेनू, मथुरा प्रसाद सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राम शब्द यादव, रमेश यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।