देश
पंजाब के मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ आवास पर जुर्माना लगा।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को शहर में पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर कचरा फैलाने के आरोप में 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। चंडीगढ़ नगर निगम ने जांच के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बटालियन के पुलिस उपाधीक्षक हरजिंदर सिंह के नाम पर चालान किया । चालान में जुर्माना लगाए गए घर का पता हाउस नंबर-7, सेक्टर-2, चंडीगढ़ दर्ज है।