राजनीति

राष्ट्रीय लोक दल के अवध क्षेत्र की बैठक संपन्न।

लखनऊ। बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में अवध क्षेत्र की बैठक अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल की अध्यक्षता तथा संगठन महासचिव चन्द्रकांत अवस्थी की उपस्थिति में सम्पन्न हुयी। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एम0एल0सी0 रामाशीष राय मौजूद रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ नेता वसीम हैदर मौजूद रहे। बैठक का संचालन अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी हमारे और आप लोगों के कंधों पर है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में संगठन को गतिशील और ऊर्जावान बनाना है। सभी जनपदों में चौधरी चरण सिंह की नीतियों और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। तभी हम केन्द्र और प्रदेश में काबिज किसान विरोधी ताकतों को सत्ता से बेदखल कर पायेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सेक्टर अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है। हम सभी को मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से आशा की है अपने अपने जनपद में चौधरी साहब के द्वारा चलाये जा रहे समरसता अभियान कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जायेगा। जिससे राष्ट्रीय लोकदल को बल मिलेगा।
बैठक में लखनऊ मण्डल अध्यक्ष रणविजय मौर्य, जिलाध्यक्ष बाराबंकी अखिलेश वर्मा, अयोध्या जिलाध्यक्ष बलराम यादव, अमेठी जिलाध्यक्ष सज्ज्न पाठक, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, उन्नाव जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, महानगर अध्यक्ष लखनऊ आशीष तिवारी, जिलाध्यक्ष लखनऊ रफी अहमद सिद्दीकी, अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष रामदीन भारती, हरिश्चन्द्र यादव, महासचिव राजेश सिंह, उर्मिला मौर्या, सचिव संतोष रावत, नेतराम वर्मा, मनोज पाल, दिनेश यादव, अमित गुप्ता आदि लोगों ने अपने अपने विचार रखे।

Editor In Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button