सरकार समय पर फैसले नहीं ले रही है: नितिन गडकरी
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार समय पर फैसले नहीं ले रही है और यह एक समस्या है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आप चमत्कार कर सकते हैं…और ऐसा करने की क्षमता है। मेरा मानना है कि भारतीय बुनियादी संरचना का भविष्य उज्ज्वल है। हमें अच्छी तकनीक, अच्छे नवाचार, अच्छे शोध और सफल प्रथाओं को दुनिया और देश में स्वीकार करने की जरूरत है। हमारे पास वैकल्पिक मटेरियल होना चाहिए ताकि हम क्वालिटी से समझौता किए बिना लागत कम कर सकें समय निर्माण में सबसे अहम चीज है समय सबसे बड़ी पूंजी है सबसे बड़ी समस्या यह है कि सरकार समय पर फैसले नहीं ले रही है। ”
एसोसिएशन ऑफ कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर मुंबई की ओर से आयोजित कार्यक्रम NATCON 2022 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तकनीकी या संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण समय है।