देश
तिरंगे का सम्मान: आनंद महिंद्रा का ट्वीट

आज देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इस मौके पर देशवासी गर्व के साथ इस दिन को यादगार बना रहे हैं देश के सभी लोग अपने घर में तिरंगा लगा रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है। इसी बीच देश के जानेमाने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग दंपति घर की छत पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इस तिरंगे के साथ दादी मां सम्मान दिखा रही हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है। इस पर टिप्पणी करते हुए आनंद महिंद्रा ने यह भी कहा कि सारे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर के इतना हंगामा क्यों है यदि इन से पूछिए तो किसी व्याख्यान से बढ़िया तरीके से आप को समझा पाएंगे।