देश
वंदना चतुर्वेदी अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं।
गोरखपुर: 23 जुलाई 2022:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमन्त्री डॉ. के. सी. पाण्डेय ने लखनऊ निवासी वंदना चतुर्वेदी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है और समस्त प्रदेश कमेटियों का शीघ्र गठन करने का निर्देश दिया है।वंदना चतुर्वेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित सुरेश शुक्ला, राष्ट्रीय महामन्त्री पंडित आर. के. मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्रा, परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप पाण्डेय ने हार्दिक बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि सुश्री चतुर्वेदी के नेतृत्व में ब्राह्मण महिलायें एकजुट होंगी ।