देशबड़ी खबर

देशभर में दीपावली की धूम, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने देसवासियों को दी शुभकामनाएं

देशभर में आज दीपावली का त्योहार पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश में कोरोना माहमारी की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों त्योहार को लेकर उत्साह देखा गया लोग बाजारों में खरीददारी देखे गए हैं। हालांकि प्रदूषण को देखते हुए दल्लिी एनसीआर में इस बार पटाखों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस अवसर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केन्द्रीय मंत्रियों और अन्य नेताओं ने देशवासियों को बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत के प्रतीक इस पर्व पर सुख समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली सेना के जवानों के साथ मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए आज जम्मू-कश्मीर में नौशेरा सेक्टर में सैनिकों से मिले, उन्हें संबोधित किया और मिठाइयां खिलाईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम सात बजे राजधानी के अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिल कर त्यागराज स्टेडियम में समारोह पूर्वक दिवाली का पूजन करेंगे। टेलीविजन चैनल्स पर इस पूजन का सीधा प्रसारण किया जायेगा। केजरीवाल ने कहा है कि हम सब दल्लिी के दो करोड़ लोग अगर एक साथ मिलकर पूजन करेंगे, तो आप सोचें, पूरे वातावरण में कितनी अच्छा वाइब्रेशन होगा। मेरी आप सभी से गुजारिश है कि आप मेरे साथ पूजन कीजिएगा और हम सब लोग दल्लिी के मंगल की कामना करेंगे।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर दीपावली की शुभकामना में कहा, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। दीपावली बुराई पर अच्‍छाई की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है। आइए, हम सब मिलकर, इस त्‍योहार को स्‍वच्‍छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण की रक्षा में योगदान करने का संकल्‍प लें।’

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।’ वहीं, उपराष्ट्रपति नायडू ने अपने संदेश में कहा कि जीवन का हर क्षण प्रकाश से आलोकित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रख्यात कवि नीरज की पंक्ति- ‘जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए’- का उल्लेख करते हुए देश वासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, ‘प्रिय देशवासियों को ज्योति-पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक, त्योहार श्री राम के जीवन के महान आदर्शों में हमारे वश्विास की पुष्टि करता है। हमारे जीवन में प्रकाश, सद्भाव और समृद्धि लाने वाला यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियाँ और एक नया उत्साह लाए।’

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आपको और आपके पूरे परिवार को दीपावली के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं।’ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन को नई ऊर्जा, प्रकाश, स्वास्थ्य और समृद्धि से रोशन करे।’

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा, ‘मैं कामना करता हूं कि यह पवत्रि त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुभकामना संदेश में कहा, ‘दीपक की रोशनी बिना किसी भेदभाव के सबके जीवन को रोशन करती है- यही दिवाली का संदेश है। हैप्पी दीवाली।’ उत्तर प्रदेश में धनतेरस से ही दीपावली का उत्सव दिख रहा है। वहां बाजारों में लोग त्योहार की जोरदार खरीदारी करते दिखे। अयोध्या में बुधवार को छोटी दिवाली पर दीपोत्सव और लेजर शो का भव्य कार्यक्रम हुआ जिसमें देश विदेश से लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन किए।

उत्तराखंड में दीपावली त्योहार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है राज्यपाल (सेवानिवृत्त) लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीपावली मनाई। अपने नर्धिारित कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यपाल और मुख्यमंत्री दीपावली पर ईस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि विषम परस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और धामी के ईस्ट कैंप पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीपावली मनाने का मेरा सपना था। आज इस अवसर पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं। सेना के जवानों से मुलाकात के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री बद्रीनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान बद्रीनाथ जी की पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 से लगातार जवानों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। वह गुरुवार को दल्लिी से जम्मू हो कर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे। जम्मू हवाई अड्डे पर वह वायुसैनिकों से भी मिले। प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई और मिठाई तथा फल बांटे। श्री मोदी ने देश की रक्षा करने के लिए और बहादुरी से दुश्मनों से लड़ने के लिए जवानों की सराहना की। उन्होंने इस दौरान जमकर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री नौशेरा में  सेना के कमांडरों से बातचीत की। वह सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सहित सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के भी करने वाले थे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के आगमन पर जनरल नरवणे बुधवार को राजौरी-पुंछ पहुंचे और उन्होंने खुद नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति की जायजा लिया था। इससे पहले साल 2019 में प्रधानमंत्री ने राजौरी में जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।

गौरतलब है कि पुंछ के मेंढर के भाटा दूरियां वन क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान को शुरू हुए गुरुवार को 25 दिन हो गए। इसमें सेना के नौ जवान भी शहीद हो गए हैं। गोवा में रोशनी के त्योहार दीपावली को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने नरकासुर के पुतले को जलाकर मंदिरों के दर्शन और पूजा अर्चना की।

गोवा में नरक चतुर्दशी बेहद उत्साह के साथ मनाई जाती है। नरकासुर के पुतले को पहले विभन्नि मार्गों पर घुमाया जाता है और फिर इसे दीपावली की सुबह जलाया जाता है। यह प्रकाश पर्व की शुरुआत और अंधेरे के अंत का प्रतीक है। यहां त्योहार के कुछ दिन पहले से ही लोग नरकासुर के पुतले बनाना शुरू कर देते हैं। इस पुतले की बनावट पौराणिक कथाओं के अनुसार किया जाता है, जिसका भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा वध किया गया था। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं और सर्वश्रेष्ठ पुतले को ईनाम भी मिलता है। गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पल्लिई, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा और दमन के आर्कबिशप फिलिप नेरी फेराओ सहित अन्य व्यक्तव्यिों ने इस अवसर पर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मश्रिा और मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी और उनसे प्रदूषण मुक्त तरीके से प्रकाश पर्व मनाने का आग्रह किया। राज्यपाल ने लोगों से तेज़ आवाज वाले पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा क्योंकि इससे ध्वनि प्रदूषण होता है और जहरीली गैसें निकलती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जम्मिेदारी है कि वे स्वास्थ्य के प्रति खतरों और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद करें। इसके साथ केरल में भी दीवाली को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

The Global Post

The Global Post Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2018. The proud journey since 5 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button