उत्तर प्रदेशलखनऊ
सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की सेहत स्थिर
लखनऊ। सिविल अस्पताल में भर्ती सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की सेहत स्थिर है। प्राइवेट रूम में भर्ती विधायक का इलाज डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर तीन दिन से अनशन पर बैठे सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह को शुक्रवार की रात पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था।
अमेठी की गौरीगंज विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक क्षेत्र में जर्जर सड़कों का दोबारा निर्माण नहीं होने से नाराज चल रहे थे। इसके विरोध में वह दिवाली वाले दिन ही गांधी प्रतिमा प्रतिमा पर अनशन पर बैठ गए थे। अनशन की वजह से विधायक के शरीर में कीटोन की मात्रा बढ़ गई थी। इसके चलते उन्हें ड्रिप चढ़ायी गई है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा कहना है कि विधायक की सेहत में सुधार है।