अमरोहाउत्तर प्रदेश
29 दिसंबर को अमरोहा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटा प्रशासन
अमरोहा। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के साथ 29 दिसंबर को जिले की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम योगी कई करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बिना अनुमति के जिला न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश भर में भाजपा की जनविश्वास यात्रा निकाली जा रही है। 29 दिसंबर को बृजघाट से यह यात्रा जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से होकर जनविश्वास यात्रा गुजरेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हसनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए प्रशासन ने स्थान का चयन कर लिया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है।