उत्तर प्रदेशलखनऊ

कांग्रेस के बड़े नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ, जानिए क्या है मामला

लखनऊ: लंबे समय से पार्टी में उपेक्षा से नाराज़ चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। आपको बता दें कि राजेश सिंह उस वक्त सुर्खियों में रहे जब पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार का जिम्मेदार प्रशांत किशोर को बताकर ढूंढ के लाने वाले को 5 लाख का ईनाम देने की घोषणा करते हुए पूरे लखनऊ में होर्डिंग्स चस्पा करवा दिया था। बलिया की बागी धरती से ताल्लुक रखने वाले राजेश सिंह का तेवर भी बागी ही रहा है। कांग्रेस में विगत 25 वर्षों से सक्रिय सदस्य रहते हुए वे विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह अक्सर टीवी डिबेट्स में भी कांग्रेस का पक्ष रखते देखे जाते रहे हैं।

राजेश सिंह का कहना है कि लगातार दम तोड़ती कांग्रेस का रवैया जैसा चल रहा है आने वाले समय में कांग्रेस का अस्तित्व भी नहीं बचने वाला है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ और पुराने पार्टी नेताओं की अनदेखी की जा रही है। गुटबाजी करते हुए पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बाबत कई बार प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी पत्र लिखकर सूचित किया लेकिन कोई उचित जवाब ना मिलने के कारण अब और अपमान मुझसे नहीं सहा गया और इस्तीफ़ा देना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button