गोरखपुर: भाजपा की जन विश्वास यात्रा पहुंची चौरी-चौरा, हुआ भव्य स्वागत
गोरखपुर। भाजपा की जन समर्थन प्राप्त करने वाली जन विश्वास यात्रा का गोरखपुर जनपद में पुनः चौरी-चौरा की ऐतिहासिक धरती पर आगमन होते ही भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में पुष्पवर्षा करते हुए ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यात्रा चौरी-चौरा बाजार के स्वागत सभा तक पहुंची। जहांपर यात्रा के समर्थन में हजारों की संख्या भारी तादात में महिलाओं समेत ऐतिहासिक समर्थन दे रही थी।
यात्रा चौरी-चौरा से आगे बढ़कर कराहकोल घाट आने पर विधायक डॉ विमलेश पासवान के नेतृत्व में स्वागत किया गया, पुनः गजपुर होते हुए कौड़ीराम पहुंची. जहांपर भव्य स्वागत सभा आयोजित की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुण्डों-माफियाओं की सरकार चल रही थी, चारों तरफ अराजकता का माहौल था, जनता त्रस्त हो चुकी थी। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी, गुण्डे-माफिया भूमिगत हो गये, अपराधियों का ठिकाना सिर्फ जेल में ही है।