लखनऊ: आज सपा कार्यालय में कई पार्टियों के नेताओं ने सपा ज्वाइन की। इसी दौरान महामंडलेश्वर ने भी सपा की शान में कसीदे पढ़ें। उन्होने कहा हम किसान का ही दिया खा रहे है। किसान अन्नदाता है। वह आज सबसे बड़ा भगवान है। लेकिन आज के समय में उसी का शोषण किया जा रहा है। अब बड़े बदलाव की जरूरत है।
महामंडलेश्वर ने कहा यमुना मां की पुकार है कि मैं उस दिन शुद्ध हो जाऊंगी जिस दिन अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। भारत की जमीन पर जन्म लेने वाला ना हिन्दू ना मुस्लिम, सब इंसान है। महामंडलेश्वर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा जिनके हाथों में दम होगा वहीं बदलाव करेंगे। देश की गरीबी-महंगाई हमें दूर करनी होगी। अखिलेश जी चिंता ना करो अब सन्यासी की सन्यासी से लड़ाई होगी। बांके बिहारी को गले लगाकर कुर्ता पहनाने वाला अब्दुल रहमान खान थे। समाज में मुस्लिमों को लेकर अफवाह फैलाई गई है। अब बीजेपी की सरकार बदलनी है।
कई दूसरी पार्टियों के नेता सपा में शामिल
अखिलेश यदाव ने कहा राजपाल सैनी बसपा के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल हुऐ है। शिरोमणि अकाली दल के नेता भी शामिल हुए है। इसके साथ ही सैनी समाज के कई नेता सपा में शामिल हुए है। निषाद पार्टी के नेता भी सपा में आए है। बसपा कांग्रेस के कई नेताओं ने सपा का हाथ थामा है।
यह सारे नेता सपा के वरिष्ठ नेताओं के मौजूदगी में सपा में शामिल हुए है। अखिलेश यादव के साथ अबू आसिम आजमी, नरेश उत्तम सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया। महामंडलेश्वर आचार्य सत्यानंद महाराज मथुरा वृंदावन भी सपा में आए है।