सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई भारत रत्न पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती
लखनऊ: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी कड़ी में लखनऊ में कांग्रेस सचिव धीरज गुर्जर ने कालीदास मार्ग स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा एवं माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए धीरज गुर्जर ने कहा कि आज हम जिस महान नेता की जयंती पर स्मरण कर रहे हैं, उन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना बलिदान दिया। इसके पहले एक दशक से कम समय में उन्होंने भारतीय राजनीति की सशक्तीकरण के लिए और समाज के उन्नयन के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये। एक तरफ जहां उन्होने सूचना क्रान्ति और प्रोधोगिकी के माध्यम से भारत को दुनिया से प्रतिस्पर्धा करने लायक बनाया वहीं लाईसेन्स राज ख़त्म करके सुदृढ़ आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की।
हमें गर्व है हम ऐसे नेतृत्व में काम कर रहे जिनकी…
धीरज गुर्जर ने कहा, उच्च शिक्षा के विकास के साथ-साथ वंचित और शोषित वर्ग के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए पूरे देश में नवोदय विधालय की श्रृंखला बनाई। महिला सशक्तीकरण में उनके प्रयास का नतीजा था कि आज 14 लाख महिलायें स्थानीय निकाय और पंचायतों में निर्वाचित पदों पर काम कर रही हैं। उनके द्वारा देश में लाई गयी सूचना क्रांति जिसमें डेढ़ करोड़ पीसीओ की स्थापना हुई, जिसमें सीधे करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। 18 वर्ष का मताधिकार राजीव गांधी की ही देन है। यह वह भूमिकायें हैं जो राजीव गांधी को देश के महानतम नेताओं में शुमार करती हैं। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व में काम कर रहे हैं जिनकी देश बनाने की महान परम्परा है।