लखनऊ। आज शुभ संस्कार समिति, पातालपुरी मंदिर ट्रस्ट और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल ने जल शक्ति श्री महेंद्र सिंह जी से लखनऊ में जल जागरुकता अभियान चलाने के विषय में चर्चा की । इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र सिंह जी ने कहा लखनऊ का जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, पुराने लखनऊ में ऐशबाग वाटर वर्क्स, गोमती नगर में कठौता झील से पानी उपलब्ध हो रहा है परंतु आलमबाग, आशियाना की स्थिति जलस्तर गिरने के कारण खराब हो सकती है।
लखनऊ के निवासियों को जल के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक एक बूंद जल बचाना होगा। प्रतिनिधि मंडल में उपस्थित शुभ संस्कार समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने माननीय मंत्री जी को बताया कि संस्था लगातार पिछले 20 वर्षों से जल संरक्षण और गोमती संरक्षण पर काम कर रही है। पुराने लखनऊ के एक दर्जन कुआं को वर्षा जल संचयन से जोड़ा जा चुका है, जहां लाखों लीटर वर्षा जल प्रतिवर्ष बचाया जा रहा है।
लखनऊ व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे ने मंत्री जी को आश्वासन दिया कि व्यापारी समाज आपके साथ जल संरक्षण अभियान में भागीदार बनेगा और वर्षा जल संचयन के साथ-साथ आ -रो से निकलने वाले खराब जल का भी उपयोग करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने पातालपुरी हनुमान जी मंदिर के निकट सघन वृक्षारोपण कर हनुमत वाटिका के रूप में विकसित करने के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल मे उपस्थित पातालपुरी हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर विवेक तागड़ी, अभिषेक खरे, रिद्धि गौड़ आशीष अग्रवाल और अमर सिंह ने डॉक्टर महेंद्र सिंह जी को लेटे हुए हनुमान जी की फोटो समर्पित की और मंदिर दर्शन हेतु आमंत्रित किया।