उत्तर प्रदेशसुलतानपुर
प्रदेश संगठन महामंत्री पद से रविंद्र त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा
सुलतानपुर। जिले में व्यापार मण्डल के तेज तर्रार प्रदेश संगठन महामंत्री पद से रविंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को प्रदेश संगठन मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।श्री त्रिपाठी ने कहा कि संगठन मंत्री पद का अधिकार नहीं मिलने के चलते उन्होंने यह त्यागपत्र दिया है। व्यापारी नेता श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों के मनमानी रवैया से छुब्द्ध होकर दिया इस्तीफा। व्यापारी हित की लड़ाई के लिए जारी रहेगा संघर्ष। शहर के एक होटल में बैठक कर व्यापारियों के साथ बनाई रणनीति, दी इस्तीफे की जानकारी।