उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

प्रदेश में कानून का राज, सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना: शंकर गिरि

  • गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने वालों के घर पर चल रहा बुलडोजर
  • प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोग स्वयं अपने आप में व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था

सुलतानपुर। उत्‍तर प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है।गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने वालों के घर पर बुलडोजर चल रहा है। प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे बंद हो चुके हैं।सपा बसपा कांग्रेस ने सत्ता के दौरान गरीबों को सिर्फ छलने का काम किया।भाजपा ने गरीबों को पक्की छत, शौचालय गैस, बिजली, आयुष्मान कार्ड,मुफ्त अनाज देकर उनके जीवन को खुशहाल बनाने का काम किया है। यह बातें भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने शहर के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में विधायक सूर्यभान सिंह के संयोजन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी लोग स्वयं अपने आप में व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं जिनकी समाज में प्रतिष्ठा है और उन्हें चाहने वाले अनगिनत हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों के माध्यम से पार्टी के विचार, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश के 6.50 करोड़ लोगों को किसी न किसी रूप में मिला है। उन्होंने कहां उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बन रहा है।प्रदेश में कानून का राज है। गुंडे माफिया दंगाई या तो जेल में है और कुछ ऊपर चले गये।उन्होंने सपा बसपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला कहा अखिलेश यादव जब अपने पिता, चाचा और भाई का नही हुआ तो वह उत्तर प्रदेश का कहां हो पायेगा।

कांग्रेस मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि उनकों पब्लिक ने पप्पू घोषित कर दिया।उन्होंने कहा प्रियंका गांधी का भी चमत्कार नही दिख रहा है। उन्होंने किसान नेता राकेश टिकैट को भी आड़े हाथों लिया कहा यह नकली और दलालों को संरक्षण देने वाले किसान है जिनके पास सैकड़ों करोड़ की संपत्ति है। असली किसान खेतों में है और सरकार के किसान बिल से खुश है।भाजपा सरकार किसान हितेषी हैं। योगी सरकार ने किसानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया है। सात सालों में केन्द्र की मोदी व साढ़े चार सालों में यूपी की योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा पाया। उन्होंने प्रबुद्धजनों से दिल खोलकर भाजपा का समर्थन करने को कहा। भाजपा गरीबों व भारत माता के सेवा की राजनीति करती है। भारत माता को डायन कहने वाले जेल की सलाखों के पीछे है।

उन्होंने कहा राम मन्दिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने , तीन तलाक़ जैसे कानून से राष्ट्रवाद मजबूत हुआ है। शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने आये हुए प्रबुद्धजनों का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने सरकार व अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा जितना विकास पिछले दस सालों में नही हुआ उससे कई गुना ज्यादा विकास यूपी की योगी सरकार ने साढ़े चार साल में करके दिखाया है।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि शंकर गिरि का स्मृति चिन्ह देकर विधायक सूर्यभान सिंह ने स्वागत किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि डाॅ प्रीति प्रकाश जिला उपाध्यक्ष के संचालन में सम्मेलन को सुलतानपुर विधानसभा प्रभारी रवीन्द्र सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रवीन कुमार अग्रवाल व प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जिला सह संयोजक डाॅ अनुराग पांडे ने संबोधित किया।इस मौके पर डाॅ राधेश्याम सिंह प्राचार्य के.एन.आई , डा.बीबी सिंह,डा.पीके पांडे अस्थि रोग विशेषज्ञ, डा.सुशील सिंह, डा.संतोष पांडे, डा.आर.आर. मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणाशंकर द्विवेदी, जिला महामंत्री संदीप सिंह, तारकेश्वर सिंह एड., कुंवर साहब सिंह, आनन्द प्रकाश चौबे एड., विजय प्रताप त्रिपाठी, भावना सिंह, आशीष सिंह रानू, भाजपा नेता रूपेश सिंह,अनिल बरनवाल, वेद प्रकाश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल, सुभाष वर्मा, इन्द्रदेव मिश्रा, कमला सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

The Global Post

The Global Post Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2018. The proud journey since 5 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button