लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपने संगठन का सातवाँ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव ने कहा कि बीते 7 वर्षों में हमारा संगठन मजबूत हुआ है,,उन्होंने कहा कि 7 वर्ष के सफर में संगठन ने बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं, कई मुद्दों पर न्याय के लिए संघर्ष भी किया है,जो आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान संघ के महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि संगठन ने हमेशा कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि समय आने पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ संस्थान प्रशासन व उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष को तैयार है।