सुल्तानपुर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी, गैस मूल्यों की बढोत्तरी, कृषि बिल के काले कानून, कानून व्यवस्था,बेरोजगारी व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर उत्साह लबरेज कांग्रेसिजनो ने बरसात के बीच कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसील क्षेत्र के बगिया चौराहे से तांगे पर सवार होकर गैस सिलेंडर लादकर अठैसी चौराहा, तहसील मुख्याल होकर करीब 4 किलोमीटर तक पैदल मार्च कर वरौसा चौराहे पहुंचे कांग्रेसियों के हुजूम कांग्रेस की पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार किसानों नौजवानों, महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
पार्टी के शीर्ष नेताओं की आवाहन पर आम जनता की लड़ाई उनके साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हित विरोधी है। देश के अन्नदाता ऊपर जबरन कृषि बिल जबरन थोपा गया है। देश का किसान 8 महीने से लगातार राजधानी की सड़कों पर धरना दे रहा है। उन्होंने आमजनता से भाजपा के खिलाफ हल्ला बोलने का आवाहन किया।इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, हर्ष नारायण मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, पत्रकार पवन मिश्रा, जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष समीर मिश्रा, राजेश ओझा, पंडित दयाशंकर पाठक, शिव पूजन सिंह समेत सैकड़ो काग्रेसीजन मौजूद रहे।