सुल्तानपुर। प्रदेश की राज्यपाल के मंशानुरूप इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. डी.एस मिश्रा की पहल पर जिला सुल्तानपुर द्वारा सभी तहसीलो के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के क्षयरोग पीड़ित 59 बच्चों को लिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जयसिंहपुर तहसील यूथ रेड क्रॉस द्वारा 10 बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस कार्यक्रम में प्रबंध कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष धर्मदेव शुक्ल, यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के (अध्यक्ष) मक्खन लाल मोदनवाल के नेतृत्व में पौष्टिक आहार एवं कोविड-19 राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे जिले के मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. डी.के.त्रिपाठी ने मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जो बच्चे यहां नहीं आए हैं। उन सभी को रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य उनके घर जाकर पौष्टिक आहार आदि सामग्री पहुंचाएंगे। इसी क्रम में क्षय रोग अधिकारी डा. आर.के.कनौजिया सुल्तानपुर द्वारा एक- एक बच्चे को खड़ा करके उनसे उनकी दवा व सहयोग राशि के बारे में जानकारी ली गई। जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी हीरा सिंह ने सभी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सब सुरक्षित हाथों में गोद लिए गया है।
इसलिए आप सब अपने दवा का कोर्सेज जरूर पूरा करें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जयप्रकाश शुक्ल, के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। और सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्हें यह विश्वास दिलाया कि हम आपके साथ खड़े हैं। हर प्रकार से आपकी सहायता के लिए तैयार हैं। और चीफ गेस्ट को भी यह विश्वास दिलाया कि गोद लिए गए सभी बच्चे की हर शिकायत पूर्ण करने का लक्ष्य है। आपदा प्रबंधन के (अध्यक्ष) डॉ. चंद्रभान सिंह, सुभाष कुमार प्रजापति, अजय पांडेय, विनोद कुमार यादव, विनोद कुमार विश्वकर्मा, विनोद कुमार मोदनवाल, महेंद्र कुमार वर्मा, सरस्वती मिश्रा, कोमल तिवारी आदि लोग शामिल रहे।