उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बुधवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। प्रदेश सरकार ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। इस मुलाकात के साथ ही एक बार फिर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने पर लंबे अरसे से मंथन चल रहा है। इसमें करीब सात विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा रही है।

इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक ए‌वं कला, साहित्य आदि के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चार विधान परिषद सदस्यों को भी नामित किए जाने की कवायद चर्चा में आ गई है। भाजपा संगठन व सरकार इस पर लंबे अरसे से मंथन कर रहे हैं। दरअसल, विधान परिषद के लिए 4 एमएससी का मनोनयन भी होना है। 5 जुलाई को ही चार एमएलसी का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद से संगठव व भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व नाम तय कर चुका है लेकिन इनकी घोषणा नहीं हो पा रही है। हाल ही में इस पर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ भी बैठक हो चुकी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इन सभी मुद्दों पर भी राज्यपाल से मंत्रणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button