उत्तर प्रदेशलखनऊ

सबकुछ बेच कर प्रचार करो, संपत्ति ‘मित्रों’ के नाम करो: अजय लल्लू

लखनऊ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अजय लल्लू ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने सरकार पर सबकुछ बेचने का आरोप लगाया है और संपत्ति ‘मित्रों’ के नाम करने की बात की है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, सब कुछ बेचकर अपना प्रचार करो, नए भारत की बात कर, संपत्ति ‘मित्रों’ के नाम करो।

साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने #StopSellingIndia हैशटैग का इस्तेमाल किया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी लगातार सत्तारूढ़ भाजपा पर देश की संपत्ति बेचने का आरोप लगा रही है। साथ ही भाजपा पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का भी आरोप कांग्रेस पार्टी लगा रही है। उत्तर प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन भी करती है।

जय भारत महासंपर्क अभियान में इन बातों पर भी हुई है चर्चा

बता दें कि अभी हाल ही में कांग्रेस पार्टी द्वारा जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू किया गया था जिसमें कांग्रेसियों ने 75 घंटे का प्रवास किया था और गांव-गांव जाकर पार्टी की रीति और नीति से जनता को रूबरू कराया था। इस दौरान 95 लाख से अधिक लोगों के साथ कांग्रेसियों ने सीधा संवाद किया था। अभियान के दौरान सम्मान समारोह और सद्भावना दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ था। साथ ही कांग्रेसियों ने किसान, नौजवान और बुजुर्गों की समस्या सुनी थी और उन समस्याओं के निस्तारण पर भी विचार-विमर्श किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button