संत कबीर नगर को सीएम योगी की सौगात, 245 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संत कबीर नगर और कुशीनगर के दौरे पर हैं। संतकबीर नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 126 करोड़ी की लागत से बना जिला कारागार का लोकार्पण और 119 करोड़ की अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
245 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज संत कबीर नगर और कुशीनगर के दौरे पर हैं। संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 126 करोड़ी की लागत से बना जिला कारागार का लोकार्पण और 119 करोड़ की अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
20 साल तक संत कबीर नगर विकास के लिए तरसा
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला वासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर जिला विकास की जिस आस को लेकर बना था उसकी सुध 20 साल तक नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि भाई-भतिजावाद और जातिवाद के चंगुल में फंसकर संतकबीरनगर जिले का विकास रह जाता था। राजनीति घोषणाएं तो होती थी लेकिन विकास नहीं होता था।