उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रपति के दौरे के बाद योगी मंत्रिमण्डल विस्तार के आसार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति के दौरे के बाद योगी कैबिनेट विस्तार के कयास लगाये जा रहे हैं। सरकार की कैबिनेट में सात नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सरकार में शामिल किसी मंत्री को अब हटाया नहीं जायेगा। जबकि सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए पलटू राम, कृष्णा पासी, तेजपाल नागर और छत्रपाल गंगवार को मंत्री बनाया जा सकता है।

इसके अलावा कैबिनेट में दो और नाम संभावित हैं जिन्हें भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व तय करेगा। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व इन दोनों मंत्री पद सहयोगी दलों को दे सकता है। हलांकि जितिन प्रसाद का नाम भी चर्चा में है लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि उन्हें अभी पार्टी पहले विधान परिषद में भेजेगी। वहीं भाजपा चार विधान परिषद सदस्यों का नाम भी जल्द तय करने वाली है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का 29 अगस्त को यूपी दौरा समाप्त होने के बाद मंत्रिमण्डल विस्तार और विधान परिषद सदस्यों के नाम पर मुहर भाजपा लगायेगी। इस संबंध में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक हो चुकी है। बैठक में नामों पर भी चर्चा हुई है। आठ नये मंत्री सरकार में शामिल किये जायेंगे इसमें दो सहयोगी दलों के खातें से मंत्री रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि मंत्रिमण्डल का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। वह जब चाहें मंत्रिमण्डल का विस्तार कर सकते हैं। वैसे अभी इस बारे में कोई सूचना नहीं हैं। भाजपा ने आदर्श मंत्रिमण्डल प्रदेश को देने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button