उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ
यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राजनाथ सिंह हालचाल लेने पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में बुधवार को जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी. एसजीपीजीआई में कल्याण सिंह को देखने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में जाकर श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”
लखनऊ स्थित पी जी आई अस्पताल में जाकर श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/OOpKueFquB
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 21, 2021