भाजपा युवा मोर्चा ने की यूपी के 58 जिला अध्यक्षों की घोषणा

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के 60 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें कानपुर क्षेत्र के 10, गोरखपुर क्षेत्र के 09, अवध क्षेत्र के 11, काशी क्षेत्र के 10, पश्चिम क्षेत्र के 09 और ब्रज क्षेत्र के 09 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा भाजपा ने की है।
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार अवध क्षेत्र में लखनऊ महानगर मानवेन्द्र सिंह, रायबरेली निखिल पांडेय, उन्नाव बलराम गुप्ता, सीतापुर सचिन मिश्रा, हरदोई आकाश सिंह, अयोध्या महानगर रवि शर्मा, अयोध्या जिला सुनील मिश्रा, बहराइच बृजेश पांडेय, लखीमपुर राम पांडेय, बलरामपुर संदीप वर्मा और गोण्डा से दीपक गुप्ता को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।
काशी क्षेत्र
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार काशी क्षेत्र में रजत शुक्ला वाराणसी महानगर, अमन सोनकर वाराणसी जिला, आशीष रघुवंशी चंदौली, विश्व प्रकाश कुशवाहा गाजीपुर, कपिल मिश्रा भदोही, अखिल प्रताप सिंह मछलीशहर, चन्दन नारायण सिंह सुलतानपुर, विशुव मिश्रा अमेठी, नवीन पटेल गंगापार और अंशुमान सिंह को प्रतापगढ़ का युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
कानपुर क्षेत्र
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार मोनू सेंगर औरैया, मधुराज विश्वकर्मा फतेहपुर,अभिमन्यु सिंह कन्नौज, संदीप तिवारी महोबा, अमित सिंह जादौन झांसी महानगर, नेहिल सिंघई झांसी जिला, नितेश संज्ञा ललितपुर, आकाश तिवारी हमीरपुर, अमित त्रिपाठी जालौन और विकास मिश्रा को चित्रकूट का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
गोरक्षपुर क्षेत्र
सत्यार्थ मिश्रा गोरखपुर महानगर, अश्वनी सिंह बलिया, अभिषेक मिश्रा महराजगंज, देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशीनगर, निखिल राय आजमगढ़, नीरज तिवारी लालगंज, गौरव मिश्रा सिद्धार्थनगर, हेमन्त राय मऊ और प्रवीण प्रताप को देवरिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पश्चिम क्षेत्र
ऋषभ ठाकुर रामपुर, अरूण कुमार मुरादाबाद जिला, अभिषेक चैबे मुरादाबाद महानगर, शुभम चैधरी अमरोहा,राबिन चैधरी बिजनौर, मोहन गुर्जर मेरठ जिला, दीपक भाटी हापुड़, दिवाकर सिंह बुलन्दशहर और कार्तिक काकरान को मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
ब्रज क्षेत्र
भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार मंजीत पोनिया मथुरा, अंकित तिवारी फिरोजाबाद महानगर, अनुराग अग्निहोत्री हाथरस, अमन गुप्ता अलीगढ़ महानगर, देवेन्द्र भदौरिया एटा, कुलदीप कासगंज, गोविन्द पाठक बदायूं, राजू उपाध्याय आंवला और अमन सक्सेना को बरेली का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।