लखनऊ। बसपा छोड़कर जाने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर दर्जनों लोगों ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। बसपा के अलावा बीजेपी और कांग्रेस के भी कई कार्यकर्ताओं ने सपा का दामन थाम लिया। इस दौरान सपा में शामिल हुए इन नेताओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया।
सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में आस्थ जताते हुए बसपा, बीजेपी और कांग्रेस के सैकड़ों समर्थकों ने पार्टी का दामन थामा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूपी को तानाशाह सरकार से छुटकारा सिर्फ सपा ही दिला सकती है। इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पूर्व विधायक उमेश पाण्डेय उपस्थित रहे।
मऊ जनपद के विनोद कुमार पाण्डेय अध्यक्ष बार एसोसिएशन मऊ, त्रिलोकी प्रसाद, राम प्रसाद यादव पूर्व संगठन मंत्री बसपा, संजय भारती पूर्व बामसेफ संयोजक, रामकेश्वर प्रसाद, कमलेश कुमार, धर्मेन्द्र सोनकर, मोनू सोनकर, अश्वनी उर्फ नन्हें चैधरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजेश जायसवाल सहित अन्य प्रमुख लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। बीजेपी के प्रेमपाल गुर्जर पूर्व जिला पंचायत सदस्य (शाहजहांपुर) भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुये।