देशबड़ी खबर

भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नितिन नबीन ने भरा नामांकन, निर्विरोध जीत लगभग तय, शुरू हुई वोटिंग… स्टार लीडर्स का लगा मेला

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पर्चे भरने की प्रक्रिया सोमवार को अपराह्न दो बजे शुरू हो गयी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के दिन आज राजधानी में पार्टी के मुख्यालय पर शीर्ष नेताओं, भाजपा की सरकार वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों तथा केंद्रीय मंत्रियों का जमावड़ा लगा था।

MUSKAN DIXIT (93)

अपराह्न दो से शाम चार बजे तक नामांकन के लिए निर्धारित अवधि के प्रारंभ में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ निर्वाचन अधिकारी डॉ के लक्ष्मण को नबीन के नाम के प्रस्ताव का परचा सौंपा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव और कुछ अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी थे। भाजपा की प्रदेश इकाइयों की ओर से भी नितिन नबीन के नामांकन के अनुमोदन के परचे प्रस्तुत किये गये। पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और मनोहर लाल खट्टर भी उपस्थित थे।

MUSKAN DIXIT (90)

अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच शाम चार से पांच बजे तक की जाएगी और नाम शाम छह बजे तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन के निर्वाचित घोषित किये जाने की औपचारिकता मात्र शेष है। उनके अनुसार इस पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने की संभावना नहीं के बराबर है।

MUSKAN DIXIT (91)

भाजपा के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी होंगे तो मंगलवार 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। पार्टी के सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी आज शाम छह बजे के बाद निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच गये थे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button