उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुआय थाई का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

लखनऊ। मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गोमती नगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय मुआय थाई प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नागालैंड से पधारे यूनाइटेड मुआय थाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सीनियर नेशनल टीम कोच क्रू (गुरु) हेमावी आयेमी एवं सह प्रशिक्षक क्रू (गुरु) व्यूहुतो सेमा ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 102 खिलाड़ियों व 36 राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों को बेसिक, एडवांस व कॉम्बैट तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में टेक्निकल कमेटी चेयरमैन क्रू अजय अग्रवाल, टेक्निकल डायरेक्टर जय प्रकाश यादव, यूपी टीम कोच मो. अज़हर खान, सहायक कोच धीरज मिश्रा व दिनेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। शिविर का आयोजन प्रेसिडेंट मनोज वर्मा, जनरल सेक्रेटरी अतुल जगन्नाथ पाण्डेय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सैयद इमरान हुसैन एवं वाइस प्रेसिडेंट अभिषेक मौर्य के संरक्षण में हुआ।

शिविर को सफल बनाने में रतनेश शर्मा, संतोष राय, रोहित राज लकी, आकाश मौर्या, साक्षी वर्मा, मोहम्मद अनस, आदित्य कुमार, राजेश वर्मा, मुकेश कुमार व तरुण भोला का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अर्जुन चौधरी ने दी।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button