लखनऊ

सदस्यता अभियान के लिए राष्ट्रीय लोकदल की बैठक संपन्न।

लखनऊ: 8 अगस्त। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान के मण्डल एवं जिला प्रभारियों की एक बैठक सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय तथा विशिष्ट अतिथि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित सभी प्रभारियों द्वारा सघन सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गयी और अधिक से अधिक साधारण तथा सक्रिय कार्यकर्ता बनाकर राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रभारियों द्वारा संकल्प लिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि सभी मण्डल प्रभारियों तथा जिला प्रभारियों को अपनी क्षमता के अनुसार पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देनी है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए उनकी नीतियों को गांव गरीब किसान के साथ साथ मजदूरों तथा कामगारों को एक मंच पर लाना होगा।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुये कहा कि हम सबकी जिम्मेंदारी है कि जन जन तक राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाय।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सदस्यता अभियान प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह किसानों और नौजवानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी आवाज सदन में उठा रहे हैं इसलिए सभी साथियों से मेेरा आग्रह है कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पाने के लिए हमें एक दूसरे का सहयोग करते हुये और अधिक गति से अभियान में तेजी लानी होगी। युवाओं को अधिक जिम्मेंदारी देनी होगी।
बैठक में चैधरी राम सिंह पटेल, प्रदीप तिवारी, प्रमोद शुक्ला, डाॅ0 उपेन्द्र राय, आर0बी0 त्रिपाठी, रामचन्द्र मिश्रा, विरेन्द्र चौधरी , हनुमानषरण, सज्जन पाठक, राकेश सिंह चौहान, राजप्रताप त्रिपाठी, ध्रुव गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Editor In Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button