सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में दो युवकों को मोबाइल छिनैती करना महंगा पड़ा है। ग्रामीणों ने दोनो को रंगे हाथ दबोच लिया और फिर आरोपियों को तालिबानी सजा दी। रस्सी से हाथ बांधकर पहले दोनो को खंभे में बांधा और फिर जमकर धुनाई की। मामला जिले के दोस्तपुर थाना अंतर्गत लोकनाथपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन युवकों ने एक राहगीर से मोबाइल छिनौती किया। मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों को पकड़ने के लिए राहगीर ने गुहार लगा दिया। इस गुहार को सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया।
ग्रामीणों ने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ लिया जबकि एक भागने में सफल रहा। दोनो को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने हाथ बांधकर उन्हें खंभे में बांधा और फिर जमकर पिटाई किया। मन भरकर आरोपियों को पीटने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनो को हिरासत में लेकर दोस्तपुर थाने आई है। जहां दोनो आरोपियों की पहचान प्रदीप यादव और सर्वेश गौतम के रुप में हुई है। पुलिस अब उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।