अंशू सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि
सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की मूल निवासिनी अंशू सिंह पुत्री जय बहादुर सिंह को रुड़की विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि।अंशू सिंह की प्राथमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय गौरीगंज और बीएससी व एमएससी की शिक्षा कमला नेहरू इंस्टिट्यूट सुल्तानपुर से लिया।प्रतिभा की धनी हमेशा सकारात्मक आशावादी सोच रखने वाली अंशु सिंह ने अपने कदम को और आगे बढ़ाया।
इन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की से प्रो.कौशिक घोष के दिशा निर्देशन में रसायन विज्ञान में किया है।अंशू सिंह शिक्षित परिवार से सम्बंध रखती है। इनके पिता जय बहादुर सिंह,श्री शंकराचार्य इंटर कालेज बल्दीराय में अध्यापक थे।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों का दिया है।उपाधि हासिल होने पर आरपी सिंह,विजय सिंह,बबलू सिंह,सुनील सिंह,कल्लू सिंह,नरेंद्र बहादुर सिंह,अमर जीत सिंह,विजय बहादुर सिंह व विनोद सिंह आदि ने प्रसन्ता व्यक्त की है।