सुल्तानपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय वर्मा उर्फ शिवेंद्र विक्रम ने गुरुवार को पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन पर पार्टी के प्रखर नेता व समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र के जन्म दिवस के अवसर पर सुल्तानपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र 189 में सपा जिलाउपाध्यक्ष संजय वर्मा ने क्षेत्र के पीढ़ी डफलपुर, अकोढ़ी, फुलौना, सुदनापुर मानापट्टी,होते हुए करीब 10 किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा निकाली।
लाल टोपी पहने हजारो की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव व संजय वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। डफलपुर में पहुंचते रैली बाद में एक गोष्ठी के रूप में एकत्र हो गई लोगों को संबोधित करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट खसोट, चोरी व अन्य अपराध चरम पर है। जिससे जनता दोबारा सपा के सुशासन युक्त सरकार को प्रदेश में लाना चाहेगी। 2022 के चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर राहुल यादव, राजेश यादव, अनिल वर्मा, विजय विश्वकर्मा, रजत विश्वकर्मा, राजेश सिंह, कपीस यादव, संतोष तिवारी, कैलाश यादव, अरविंद वर्मा, प्रदीप वर्मा, चंदन तिवारी, गुड्डू पाल, विनय पाल आदि लोग मौजूद रहे।