उत्तर प्रदेश

फतेहपुर में लड़कियों की आईकन बनी अंजली।

छठे प्रयास में बनीं डिप्टी कलेक्टर, सीधे आईएएस बनने का सपना बरकरार।

लखनऊ: फतेहपुर जनपद के धाता विकास खण्ड क्षेत्र में आने वाले हरदवा गांव की अंजली आज क्षेत्र की लड़कियों की आइकॉन बन गई। वर्ष २०२१ बैच का परिणाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने घोषित किया तो अंजली उसमें १५वें व लड़कियों में पांचवा स्थान हासिल कर लिया।
हरदवां गांव निवासी स्वर्गीय अमर सिंह पेशे से शिक्षक थे। उनके मार्गदर्शन में दो पुत्र अरिमर्दन सिंह आई.आई.एस जो पीआईबी मेंं एडीजी पद से रांची झारखण्ड में पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए। दूसरे पुत्र राम बदन सिंह पीपीएस से आईपीएस बन गये हैं जोकि आज कल डीसीपी गौतमबुद्ध नगर में तैनात हैं। अंजलि अपने बाबा अमर सिंह, पिता अरिमर्दन सिंह व माता श्रीमती सत्यभामा का नाम रोशन करते हुए तीसरी पीढ़ी में अफसर बनीं।
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए अंजली बताती है हमारे घर में शुरू से फ्रीडम थी। किसी तरह का कोई दबाव नहीं था। माता-पिता ने पूरा सहयोग किया। पढ़ाई के दौरान गुरूजनों का पूरा सहयोग रहा। अंजली को यह सफलता छठवें प्रयास में मिली है। वर्ष २०१६ में भी नायब तहसीलदार में सेलेक्शन हुआ था किन्तु लक्ष्य बड़ा होने के कारण उसे ज्वाइन नहीं किया। अंजली का लक्ष्य आईएएस बनने का है। इस सेवा से वह कुछ वर्षों बाद आईएएस बन ही जायेंगी। लेकिन वह सीधे यू.पी.एस.सी. से आई.ए.एस. बनना चाहती हैं।

Editor In Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button