उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरसुलतानपुर

महिला परिवार ही नहीं पूरे समाज का नेतृत्व करती है : रमा सिंह, प्रदेश कार्यालय प्रभारी महिला मोर्चा

मातृशक्ति का परिश्रम 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगा: शंकर गिरि

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक जिलाध्यक्ष रेखा निषाद की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।जिसमें प्रधानमंत्री के 71 वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में 71 कोरोना वारियर्स महिलाओं को अंगवस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा सरकार ने कानून का राज कायम करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की हैं। मोदी सरकार ने पहली बार तीन महिलाओं को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया है। जबकि भाजपा ने 8 महिलाओं को राज्यपाल बनाया, आप में कोई भी आने वाले समय में नेता विधायक, राज्यपाल या मंत्री बन सकता है। मातृशक्ति का परिश्रम 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमा सिंह ने कहा जब एक महिला आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हैं,तो वह केवल परिवार ही नहीं, पूरे समाज का नेतृत्व करती हैं।

उन्होंने कहा बूथ,मण्डल,जिला स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है।काशी क्षेत्र महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता तिवारी ने कहा 2017 से पहले बेटियां कही सुरक्षित नही थी।योगी सरकार में महिलाएं अब रात में निडर होकर अकेले चल सकती हैं। काशी क्षेत्र मंत्री कंचन कोरी ने कहा संगठन के पक्ष को जनता तक पहुंचाना होगा और यूपी में दोबारा भाजपा सरकार को स्थापित करना होगा.महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद ने आये हुए लोगों का आभार प्रकट किया। कहा एक एक महिला 10-10 घरों में जाएंगी और पार्टी को मजबूत करेंगी। हम सब नया इतिहास बनाएंगे।

प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के 71वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में महिला मोर्चा ने पुलिस, स्वास्थ्य, सफाई , आंगनवाड़ी आदि विभाग से जुड़ी तथा स्वयं सहायता समूह की कुल 71 कोरोना वारियर्स महिलाओं को सम्मान पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन महामंत्री गीता पांडे व जया सिंह ने किया। अंत मे नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों व मण्डल अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, ब्लाक प्रमुख करिश्मा गौतम, सुषमा जायसवाल, भावना सिंह, सुनीता अग्रवाल, पूजा कसौधन, आकृति गौड़, रीना जायसवाल सहित जिला पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहें।

The Global Post

The Global Post Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2018. The proud journey since 5 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button