मनोरंजन
मदहोश के हिसाब से आज की खबरें।
19 सांसद शुक्रवार तक निलंबित।
मदहोश: संसद में रह कर के भी क्या करेंगे करना धरना कुछ नहीं उत्पात दुनिया भर का।
आंख मूंद कर नहीं कर सकते जजों की नियुक्ति।
मदहोश: आंख खोल कर भी कुछ नहीं कर पाओगे।
फ्री ऑफर कितना सही बताए केंद्र।
मदहोश: लगता है सवाल भी मदहोशी में ही किया गया है कितना सही का क्या मतलब होता है।
सोनिया गांधी से 6 घंटे तक पूछताछ।
मदहोश: पूछताछ तो कम ही हो पाई होगी सोनिया जी की बात समझने में समय लगा होगा।
कुत्तों की नसबंदी करने गई टीम को दबंग ने दौड़ाकर पीटा।
मदहोश: अरे वह गलत समझ बैठा होगा टीम को बताना चाहिए था कि किस की नसबंदी करने आए हैं।