एक तरफा प्यार और ब्लेड मैन का वार
किशोरी पर 25 से ज्यादा बार ब्लेड से हमला उसे मरणसन्न किया
बस्ती। बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात ब्लेड मैन से लोगों में दहशत का माहौल है। अज्ञात ब्लेड मैन ने एक किशोरी पर एक दो बार नही बल्कि 25 से ज्यादा बार ब्लेड से हमला करके लहूलुहान कर दिया। किशोरी को पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल अज्ञात ब्लेड मैन अब भी पुलिस के पकड़ से दूर है। पुलिस लड़की के होश में आने का इंतज़ार कर रही है। ताकि कोई सुराग मिले और अज्ञात ब्लेड मैन को अरेस्ट किया जा सके।
आप को बता दें किशोरी 4 बजे भोर में शौच के लिए घर के बाहर गई थी काफी समय बीत जाने के बाद जब वो घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में किशोरी लहूलुहान बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद इस की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित की मां का कहना है कि खोज बीन के बाद जब उनकी लड़की नहीं मिली तो गांव के एक व्यक्ति जो शौच करने गया था उसने जानकारी दी कि लड़की खेत में पानी में पड़ी है। जब वहां गए तो उस के शरीर पर कपड़ा नहीं था। किसी ने चाकू मारा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के होश में आने के बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगी। क्या उस के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं। पुलिस की जांच में कई पुराने दर्द भरे प्रेम पत्र भी मिले हैं। प्रेम पत्र पढ़ कर लगता है कोई सनकी आशिक ने इसे लिखा है। प्रेम पत्र में दर्द भरी शायरी लिखी है। पुलिस की जांच में अब तक पता चला है कि पीड़िता का 2 साल पहले किसी से प्रेम प्रसंग था।
पुलिस का कहना है कि प्रेमी डेढ़ साल से दिल्ली में रह रहा है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 6.30 बजे सूचना मिली कि लड़की घर से 500 मीटर की दूरी पर खेत में बेहोशी की हालत में मिली है। जिसके शरीर पर कटे के निशान हैं खून बह रहा है। लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज गया जहां पर उस का इलाज चल रहा है अब वो खतरे से बाहर है। लड़की के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।