भारत के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2021 का किया शुभारंभ।
मंच से गरजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।
गौरीगंज अमेठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का गौरीगंज सैनिक स्कूल परिसर कौहार में शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे मौजूद।
जहां पूरे देश के कोने कोने से लगभग 750 पहलवानों सहित उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक गरिमा सिंह, डीएम अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर, सहित कई राजनीतिक हस्तियां मंच पर मौजूद रही। वहीं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हेतु गीता फोगाट और बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे इस दौरान जहां उड़ीसा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, सहित देश के कोने-कोने से पहलवान प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने आए।
वहीं केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने कहा कि अमेठी के इतिहास में पहली बार इस तरह का राष्ट्रीय कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। जो खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खिलाड़ियों को नई दिशा और दशा प्रदान करेगा तथा खिलाड़ियों प्रतिभा का प्रदर्शित करने का प्लेटफार्म मिला । इस दौरान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा जो खिलाड़ी यहां पर विजेता होगा सीधे अंतर्राष्ट्रीय प्रोग्राम के लिए हवाई जहाज से कार्निया भेजा जाएगा। इस दौरान मंच से राज्य मंत्री सुरेश पासी, राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए इसे अमेठी के इतिहास में आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा खेल प्रतियोगिता बताया।
वही जनपद सभी जनप्रतिनिधि सहित हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।जहां इस खेल में पुरुष और महिला पहलवान एक दूसरे से प्रतिभाग करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां केंद्रीय मंत्री अमेठी सांसद दीदी स्मृति इरानी ,कुश्ती संघ अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहेंगे। वहीं मंच से गरजे गिरिराज कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राज सुरक्षित कथा हो रहा देश का सर्वांगीण विकास।लगातार तीन दिन से जारी बरसात के बाद भी आयोजन सफल रहा जिसके पीछे भारतीय कुश्ती संघ एवं उत्थान सेवा संस्थान के वालंटियर दिन रात मेहनत से सफल हुआ।
सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनाँक 18 सितम्बर को अमेठी सांसद स्मृति इरानी एवं कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के साथ साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक,राज्यमंत्री सुरेश पासी,विधायक तिलोई मनकेश्वर शरण सिंह विधायक अमेठी श्रीमती गरिमा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला उपस्थित रहेंगे।