कल्याण सिंह ने प्रदेश को दंगा मुक्त किया : रामचन्द्र यादव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने दंगा मुक्त परिकल्पना को साकार करने का काम किया। भारत के सांस्कृतिक उत्थान में कल्याण सिंह का अहम योगदान रहा है। स्वर्गीय कल्याण सिंह अब हम सबके बीच नही है लेकिन उनके विचार उनकी भावनाएं और देशभक्ति का जज्बा हमेशा हम सबको मार्गदर्शन देगा। यह बातें रूदौली के विधायक और सार्वजनिक उपक्रम समिति के सभापति रामचन्द्र यादव ने कही। वह कामाख्या धाम में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे।
रामचन्द्र यादव ने कहा कि कल्याण सिंह को जब अवसर मिला तो शासन की धमक और इकबाल का परिचय देते हुए उन्होंने सनातन आस्था को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया। उनको यह कहने में जरा भी हिचक नहीं हुई कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लिए वह सत्ता को एक बार नहीं, बार-बार ठोकर मार सकते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा प्राप्त कर उन्होंने कार्यक्रम बनाएं,योजनाएं बनाईं और भयमुक्त दंगा मुक्त परिकल्पना को साकार किया। वर्तमान में भी उनके द्वारा किए गए कार्यों और प्रयासों से हम सभी को सीख प्राप्त हो रही है। उनके निधन से आज भाजपा परिवार के साथ साथ पूरा देश निरूशब्द हो गया है। श्रद्धांजलि सभा मे भाजपा नेता निर्मल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,शीतला प्रसाद शुक्ल, अजय शुक्ला,मयंक पाठक,संतोष सिंह,माता बदल पांडेय,सुग्रीव दास,त्रिभवन यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।