शारदीय नवरात्रि पर अमीनाबाद के शतचंडी मंदिर में होगा विशाल यज्ञ
लखनऊ। अमीनाबाद स्थित सरकारी घंटाघर पार्क परिसर में आगामी शारदीय नवरात्रि पर महामारी विनाश, सर्वधर्म सद्भावना और विश्व कल्याण के लिए शास्त्रोक्त पद्धति से विशाल यज्ञ तथा हवन का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दुर्गा शतचंडी मंदिर के प्रधान पुजारी रामकिशोर शुक्ला ने मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि 7 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री औप विश्व प्रसिद्ध गौरक्षधाम पीठ के प्रधान महंत योगी आदित्यनाथ को विशेष आमंत्रण भेजा जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भी इस आध्यात्मिक आयोजन के लिए विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा। प्रधान पुजारी ने बताया कि यज्ञ में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर, महापौर, सहित अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।