खेल-खिलाड़ी

बारिश के कारण पांचवां टी20 रद्द : अस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

ब्रिसबेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और अंतिम टी-20 मुकाबला शनिवार को भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिससे भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। मैच रद्द किये जाने के समय तक भारत ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बनाये थे। अभिषेक शर्मा (23) और शुभमन गिल (29) रन पर नाबाद थे।

बारिश और बिजली के खलल के कारण मैच को अंतत: रद्द करना पड़ा। भारत ने इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना अपराजेय रिकार्ड बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया 2022 से लगातार चौथी टी-20 सीरीज हारा है। जिनमें से तीन भारत और एक इंग्लैंड के खिलाफ है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने तेजतर्रार शुरुआत की और 4.5 ओवर में 52 ठोक डाले। अभिषेक ने 13 गेंदों पर नाबाद 23 रन एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि गिल ने 16 गेंदों पर नाबाद 29 रन में छह चौके लगाये। गिल ने बेन ड्वारश्विस के पारी के तीसरे ओवर में चार चौके मारे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button