उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ. आदित्य आभा सिंह प्रो. वाई.एस. मूर्ति मेडल से सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. आदित्य आभा सिंह को ऑल इंडियन बॉटनिकल सोसाइटी द्वारा प्रतिष्ठित प्रो. वाई.एस. मूर्ति मेडल (2025) से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 48वीं ऑल इंडिया बॉटैनिकल कॉन्फ्रेंस एवं “बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ऑफ़ प्लांट डायवर्सिटी फॉर बायोइकोनॉमी” अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया, जिसका आयोजन 29 से 30 अक्टूबर तक नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग में किया गया।

प्रो. वाई.एस. मूर्ति मेडल भारतीय वनस्पति विज्ञान जगत में एक महत्वपूर्ण सम्मान माना जाता है, जो हर वर्ष उत्कृष्ट शोध कार्य करने वाले शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाता है।

डॉ. सिंह को यह सम्मान उनके सी-4 पौधों (विशेषकर मक्का) पर वायुमंडलीय प्रदूषक ओज़ोन के प्रभाव तथा जलवायु परिवर्तन से जुड़े कारकों जैसे बढ़ते कार्बन डाइऑक्साइड स्तर के साथ उसकी अंतःक्रिया पर किए गए महत्वपूर्ण शोध के लिए दिया गया है।

अपने पुरस्कार व्याख्यान में उन्होंने बताया कि ट्रोपोस्फेरिक ओज़ोन मक्का की उपज में गिरावट लाता है तथा उसके पोषण स्तर को भी प्रभावित करता है, जो भविष्य की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button