उत्तर प्रदेशसीतापुर

सीतापुर नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम जारी, मिश्रिख से BJP तो महमूदाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

सीतापुर: जनपद की दो नगर पालिका महमूदाबाद और मिश्रिख में हुए दो उपचुनाव में मिश्रिख में कमल खिला वहीं महमूदाबाद में निर्दल प्रत्याशी ने बाजी मारी। मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और समर्थकों ने धांधली के आरोप भी लगाए हैं। मिश्रिख/ नैमिषारण्य नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव की बहू सीमा भार्गव चुनाव मैदान में थीं। सपा से राम देवी चुनाव लड़ रहीं थीं।

वहीं महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा से आमिर अराफात ओर भाजपा से संजय कुमार और भाजपा से बागी बने अतुल कुमार वर्मा भी चुनाव मैदान में थे। मिश्रिख/ नैमिषारण्य सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जबकि महमूदाबाद में मुकाबला त्रिकोणीय रहा।

मिश्रिख/ नैमिषारण्य में अध्यक्ष पद सीमा भार्गव विजयी हुईं। इन्हें 4660 वोट मिले। सपा की रामदेवी को 2313 मत प्राप्त हुए। उधर, महमूदाबाद में दो चक्रों की हुई गणना में निर्दलीय अतुल कुमार वर्मा 6859 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान सपा के आमिर अराफात रहे, इन्हें 5182 मत प्राप्त हुए। भाजपा के संजय कुमार को 1168 मिले। जबकि इनसे अधिक एक और निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश गुप्ता को 3083 मत प्राप्त हुए।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button